फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सपा नेता समेत पांच लोग होटल से गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
टीपी नगर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ा है। पकडे़ गए लोगों में पूर्व सपा नेता भी शामिल है। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि सीओ ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में पुलिस ने होटल ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। टीपीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा की टीम ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में चेकिंग की। वहां एक कमरे में पांच युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने पांचों को दबोच लिया। इनमें कोतवाली क्षेत्र के कागजी बाजार निवासी बिट्टू, शिव शक्ति नगर ब्रह्मपुरी निवासी मोहित, ठठेरवाड़ा निवासी मोहित, सराफा बाजार नील की गली निवासी आसिफ और पूर्व सपा नेता अरशद शामिल है। इनके पास से 2.02 लाख की नगदी, पांच मोबाइल और ताश मिले हैं। अरशद के पकड़े जाने के बाद उसके फोटो वायरल हुए हैं। इन फोटो में वह पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ अरशद के पास सपा युवजन सभा में पद था।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें