फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसों में शान से फहराते हैं तिरंगा : दारुल उलूम

Sat, 12 Aug 2017 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देवबंद/सहारनपुर, शशांक मिश्र
विज्ञापन
दारुल उलूम
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में ध्वजारोहण करने और इनकी वीडियोग्राफी कराए जाने वाले यूपी सरकार के निर्देश पर देवबंदी उलमा का कहना है कि राष्ट्रीय पर्वों पर दीनी इदारों में शान से तिरंगा फहराया जाता है। जहां तक वीडियोग्राफी करने का मामला है अगर यह सरकार का आदेश है तो सरकार को ही इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। 
विज्ञापन


दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने शुक्रवार को कहा कि दीनी इदारों में 26 जनवरी और 15 अगस्त बाकायदा जश्न के तौर पर मनाए जाते हैं। इतना ही नहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक राष्ट्रीय गान का ताल्लुक है तो वो भी मौलाना अबुल कलाम आजाद के दौर से संसद हो या बाहर हर जगह गाया जाता है।

उधर, विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पिछले वर्ष तिरंगा फहराने के मामले में यह साफ कर चुका है कि वह जमीयत उलमा-ए-हिंद के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण करता है। जिसमें दारुल उलूम के उलमा शामिल होते हैं। दारुल उलूम मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा था कि मुल्क को आजादी दिलाने में उलमा-ए-देवबंद का अहम योगदान रहा है। इसलिए उलमा-ए-देवबंद आजादी के दिन को गर्व से मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें