उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बिजनौर जनपद में दो हादसे हुए। इन हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा
थाना खतौली क्षेत्र के बुआडा गांव के पास गंग नहर पटरी पर बड़ा हादसा हुआ। यहां स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को नहर से निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वहीं घटना स्थल से मिले कागजातों से मृतकों की पहचान हुई है। मृतकों में प्रदीप (24) पुत्र कृष्ण, उसके साथी अक्षय और रवि निवासीगण गांव भैंसवाल, तहसील गोधना, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। ये युवक अपने गांव से गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग से होकर हरिद्वार जा रहे थे।