घटना - 2
बागपत में चमरावल गांव के ग्रामीणों का दावा है कि पिछले 24 घंटे में गांव के पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी हैं। शराब से मौत की जानकारी मिलते ही डीएम शकुंतला गौतम व एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की, मृतक के परिजनों का कहना है कि साधारण मौत हुई है। वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 24 घंटे में गांव में शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं। मृतक का पोस्टमार्टम होना चाहिए और अवैध शराब की बिक्री कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं डीएम ने ग्रामीणों की बात मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी। पुलिस अधिकारी चमरावल गांव में भी ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे बेबस पिता, हंसते रहे बदमाश, खौफनाक थी वारदात, देखिए तस्वीरें
उधर, नाराज ग्रामीण मुरादनगर मार्ग पर एकत्र हो गए। इस दौरान गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस पूरे मामले में एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/