फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समाधान दिवस में 76 में से पांच का निस्तारण

विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर निकाय और विकास विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में अधिकारियों ने शिकायतें सुनने के साथ संबंधित विभागों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 76 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से पांच शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। जिन मामलों में मौके पर जांच जरूरी है, वहां संबंधित अधिकारी या टीम मौके पर जाकर स्थिति की जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। इस मौके पर तहसीलदार योगेश चंद, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, ज्योति रानी, डॉ. संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें