मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा है। नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। शनिवार को भी 5 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 22 हो गए हैं, जबकि 5 की जांच रिपोर्ट सस्पेक्टेड है।
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को 212 जांच रिपोर्ट मिली ,जिनमें पांच पॉजिटिव केस पाए गए, इनमें मीरापुर की मस्जिद में क्वारंटीन किए गए दिल्ली से आए तीन जमाती और खतौली में सैनी नगर की मस्जिद में क्वारंटीन एक जमाती शामिल है जबकि इस्लामनगर में शाहीन बाग से आने वाले मृतक सलीम की 10 साल की बहन भी कोरोना पॉजिटिव मिली है ।
मृतक सलीम की मां और दो बच्चे पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्वास्थ विभाग और पुलिस की टीम संबंधित क्षेत्र में कार्रवाई में लगी है। नए हॉटस्पॉट को सैनिटाइज कराया जा रहा है। संबंधित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ ने बताया कि अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 22 हो गई है इसके अलावा पांच जांच रिपोर्ट सस्पेक्टेड हैं, जिन्हें दोबारा जांच को भेजा गया है। इन 22 मरीजों में एक मरीज दिल्ली में पॉजिटिव मिला, जबकि एक महिला नोएडा में पॉजिटिव मिली थी मंजू नामक यह महिला अपने घर सिसौली ठीक होकर आ गई है। 22 में से 11 जमाती हैं।
कोरोना मीटर मुज़फ्फरनगर
भेजे गए सैंपल 1029
निगेटिव आए 748
पॉजिटिव आए 22
लंबित सैंपल 261
सिसौली की महिला मंजू कोरोना पर विजय हासिल कर घर लौट आई है। एक पूर्व सैनिक दिल्ली जांच में पॉजिटिव मिला है। 22 केस में 11 जमाती हैं। इनके अलावा पांच जांच रिपोर्ट सस्पेक्टेड हैं जो फिर से भेजी गई है।