सोहेल गार्डन में बदमाशों ने बड़ी ही बेरहमी से पांच हत्याएं कीं। पत्थर काटने वाली मशीन से परिवार के पांचों लोगों का गला काटा गया। मौके पर खून से सनी मशीन मिली है, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया है।
आसमा का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
अंदेशा जताया गया कि बदमाशों ने पहले मोइनुद्दीन की हत्या की और उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को मार डाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और जानकारी जुटाई।
अक्शा का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कातिलों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मोइनुद्दीन और उसके परिवार को अलग-अलग गठरी में बांधकर रखा हुआ था। मोइनुद्दीन के शव को गठरी में बांधकर बेड के पास रखा। पत्नी और बड़ी बेटी को प्लास्टिक के कट्टे में लपेटकर बेड के बॉक्स में डाला हुआ था।
आसमा की गमजदा देवरानी अपने बच्चों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
दो बच्चियों के शव बोरे में बांधकर दूसरे बेड के बॉक्स में रखे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले तसलीम और मोमिन ने अपने भाई, भाभी और तीनों भतीजी के शव देखे थे। पुलिस ने दोनों भाइयों से ही पहचान कराई है।