फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पांच हत्याएं: पत्थर काटने वाली मशीन से काटे गले, गठरी में बांधा... मंजर देखकर कांप गई रूह

Thu, 09 Jan 2025 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जिस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया और बाहर से ताला लगाकर हत्यारे फरार हुए, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीबियों ने ही वारदात की है। मौके से पत्थर काटने की खून सनी मशीन मिली है। 
विज्ञापन
मोइनुद्दीन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहेल गार्डन में बदमाशों ने बड़ी ही बेरहमी से पांच हत्याएं कीं। पत्थर काटने वाली मशीन से परिवार के पांचों लोगों का गला काटा गया। मौके पर खून से सनी मशीन मिली है, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

आसमा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अंदेशा जताया गया कि बदमाशों ने पहले मोइनुद्दीन की हत्या की और उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को मार डाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और जानकारी जुटाई।

अक्शा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कातिलों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मोइनुद्दीन और उसके परिवार को अलग-अलग गठरी में बांधकर रखा हुआ था। मोइनुद्दीन के शव को गठरी में बांधकर बेड के पास रखा। पत्नी और बड़ी बेटी को प्लास्टिक के कट्टे में लपेटकर बेड के बॉक्स में डाला हुआ था।
विज्ञापन

आसमा की गमजदा देवरानी अपने बच्चों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चियों के शव बोरे में बांधकर दूसरे बेड के बॉक्स में रखे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले तसलीम और मोमिन ने अपने भाई, भाभी और तीनों भतीजी के शव देखे थे। पुलिस ने दोनों भाइयों से ही पहचान कराई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें