फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह पूर्व अपहृत महिला पहुंची थाने, बोली- अपहर्ताओं के कब्जे से बेटी को छुड़ाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह पूर्व अपहृत महिला पहुंची थाने, बोली- अपहर्ताओं के कब्जे से बेटी को छुड़ाओ
विज्ञापन

सरधना। करीब पांच माह से अपहृत मां-बेटी में से महिला बंधनमुक्त होकर सोमवार को परिजनों संग थाने पहुंची। परिजनों ने अपहर्ताओं के कब्जे से बेटी को बरामद करने की मांग की है। सात मार्च को मां-बेटी खरीदारी के लिए बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। वापस न लौटने पर परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर परिजनों के साथ मिलकर मां-बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी।
अटेरना गांव निवासी विक्रम पुत्र लोती कई वर्षों से मोहल्ला खेवान में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे हैं। विक्रम ने 10 मार्च को पत्नी महेंद्री व बेटी अनीता के अपहरण का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसकी बेटी और पत्नी सात मार्च को घर से बाजार में सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। विक्रम ने मोहल्ला खेवान निवासी नितिन और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपी व मां-बेटी की तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को अनीता परिजनों संग थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका व उसकी बेटी गाड़ी में अपहरण किया गया था। उन्हें कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया था। होश आया तो वह हरिद्वार में थी। वहां से हरियाणा ले जाकर रखा गया। वह तीन दिन पूर्व बंधन मुक्त होकर खतौली रिश्तेेदारी में पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पति विक्रम, बेटा अभिषेक व अन्य परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और बेटी को अपहर्ताओं के चंगुल से बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही का कहना है कि अपहृत महिला लौट आई है। उसकी बेटी को बंधक बताया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। बेटी ने हाईकोर्ट में नितिन पर दर्ज मुकदमे को एक्सपंज करने के लिए रिट डाली हुई है, जिसकी 26 जुलाई को सुनवाई है। मां-बेटी खुद गई या उनका अपहरण हुआ, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें