फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पांच लिफ्ट बंद, सड़क धंसी, दीवारों में दरारें, मुश्किल में सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी के 200 परिवार

Fri, 17 Jul 2026 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में तीन टावरों की पांच लिफ्ट लंबे समय से बंद हैं। सड़क धंसने और बाउंड्री वॉल में दरारों ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। तीन दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
दीवार में आई दरारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से निवासी परेशान हैं। तीन टावरों की पांच लिफ्ट लंबे समय से बंद होने के कारण करीब 200 परिवारों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। दूसरी ओर टावर ई-एक के सामने सड़क कई स्थानों पर धंस गई है और बाउंड्री वॉल में दरारें आने से सुरक्षा को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, तीन दिन तक चले पेयजल संकट के बाद जलापूर्ति बहाल होने से लोगों को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन


पांच लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
कॉलोनी में कुल पांच टावरों में लगभग 650 फ्लैट हैं, जिनमें करीब 405 फ्लैट आबाद हैं। निवासी नियमित रूप से अनुरक्षण शुल्क और बिजली का बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

पूर्व पुलिस निरीक्षक देवराज सिंह राठी और निवासी उमेश सक्सेना के अनुसार, टावर सी-एक की दो, टावर ई-एक की दो और टावर बी-चार की एक लिफ्ट खराब है। कॉलोनी की कुल नौ लिफ्टों में से पांच बंद होने से करीब 200 परिवार प्रभावित हैं।
विज्ञापन


तीसरी और चौथी मंजिल तक रहने वाले लोग किसी तरह सीढ़ियों का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन पांचवीं से 14वीं मंजिल तक रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बीमार लोगों और छोटे बच्चों वाले परिवारों के लिए रोजाना सीढ़ियां चढ़ना बड़ी चुनौती बन गया है। कई बुजुर्ग कई दिनों से अपने फ्लैट से बाहर तक नहीं निकल पाए हैं।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: मुख्यमंत्री के आज वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ दौरे, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

सड़क धंसी, दीवारों में दरारों से बढ़ी सुरक्षा की चिंता
बरसात के बाद कॉलोनी के बेसमेंट में जलभराव से कीचड़ और गंदगी अब भी बनी हुई है। वहीं टावर ई-एक के सामने सड़क कई स्थानों पर धंस गई है। इसके साथ ही बाउंड्री वॉल में दरारें आने से सुरक्षा को लेकर भी निवासियों की चिंता बढ़ गई है।

नौकरीपेशा लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोजाना कई मंजिल सीढ़ियां चढ़नी और उतरनी पड़ रही हैं। गर्मी और उमस के बीच यह परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

तीन दिन बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति
पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को पानी की बोतलें और जल पात्र खरीदकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही थी। बुधवार देर रात भूमिगत पाइपलाइन की खराबी दूर होने के बाद सभी पांचों टावरों में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

मेंटेनेंस प्रबंधक बोले, जल्द ठीक होंगी लिफ्टें
कॉलोनी के नए अनुरक्षण प्रबंधक अनुज पंवार ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाला है। पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है। खराब लिफ्टों की मरम्मत के लिए तकनीकी दल को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से कॉलोनी की अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें