संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बड़कली गांव में घर के बाहर अश्लील बात व शोर करने का महिला शिमला व उसकी पुत्रवधू सविता ने विरोध किया तो आठ लोगों ने दोनों से घर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव के लिए आए अन्य परिजनों से भी मारपीट की गई। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिमला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि गांव निवासी सोनू, विनय, मोनू, पिंटू, गणेश, आदित्य, सूरज, वरुण घर के बाहर बैठकर अश्लील बात कर रहे थे और शोर मचा रहे थे। इस दौरान शिमला व उसकी पुत्रवधू सविता घर पर अकेली थी। उन्होंने विरोध किया तो सभी घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पीड़िता का पुत्र प्रशांत, अमित, यश वहां पहुंचे और बीचबचाव कराने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर आई थी। जांच की जा रही है।