फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच छात्राओं का चयन

Sat, 07 Mar 2026 05:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में चयनित छात्राओं को सम्मानित करते। स्रोत : संस
विज्ञापन
दौराला। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026–27 में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की कक्षा आठ की पांच छात्राओं का चयन हुआ। चयनित छात्राओं में अलीशा, विदुषी अहलावत, मानसी, अवनी, खुशी कश्यप शामिल हैं। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही तैयारी कराने वाले शिक्षक नीरज चौहान को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राओं को सरकार की ओर से चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। यह सफलता छात्राओं की मेहनत का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें