फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जमीन दिलाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए की ठगी, पांच गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस ने रविवार को जमीन दिलाने के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 80 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


सहारनपुर पुलिस ने रविवार को जमीन दिलाने के मामले में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 80 लाख रुपये, दो दो हजार के स्टाम्प पेपर, दो चेक व एक कार बरामद हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पानीपत के ग्राम बांध निवासी दलवीर और मंडी रोड निवासी कृष्ण कुमार को चार करोड़ की जमीन ढाई करोड़ में दिलाने का झांसा दिया था। 

गिरफ्तार आरोपियों में 4 सहारनपुर निवासी हैं, जबकि पांचवा आरोपी मुर्सलीन पुत्र अली नवाब हरियाणा के यमुनानगर जनपद के थाना फरखपुर आईटीआई के पास का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें