फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में मारपीट और फायरिंग के मामले में मौलाना समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट, फायरिंग में मौलाना सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में शादी समारोह में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने मौलाना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शास्त्री नगर सेक्टर 11 में रविवार रात ढवाई नगर के सलाउद्दीन की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। समर गार्डन निवासी मौलाना अरशद जमाल निकाह पढ़ाने आया था। निकाह पढ़ाने के बाद वह खड़ा होकर खाना खाने लगा तो आस मोहम्मद और जावेद ने इस पर आपत्ति जताई। इसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट और फिर फायरिंग हुई। इसमें जावेद और आस मोहम्मद घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नौचंदी पुलिस ने मौलाना अरशद जमाल, सद्दाम, आसिफ, जावेद और आस मोहम्मद उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि जावेद और आस मोहम्मद दोनों अस्पताल में भर्ती थे। पुलिस का कहना कि दोनों ओर से केस दर्ज कराए गए। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि पांच आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। अन्य की तलाश में जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें