फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूली वाहनों की फिटनेस की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस में आग लगने के बाद प्रशासन और परिवहन विभाग हरकत में आया
विज्ञापन

(फॉलोअप)


संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे में स्कूल बस में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन और परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। अब परिवहन विभाग की टीम ने क्षेत्र के स्कूलों की बसों की जांच करेगी। इस दौरान बसों की फिटनेस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट और दस्तावेजों की पड़ताल होगी। जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कस्बे में बुधवार की सुबह हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की बस में अचानक आग लगने से बच्चे और अभिभावक दहशत में आ गए थे। गनीमत रही कि चालक की सतर्कता से सभी बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कई अभिभावक अपने बच्चों को निजी वाहनों से स्कूल छोड़ने पहुंचे और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि अधिकांश स्कूल बसों की नियमित जांच नहीं होती और कई वाहनों में सुरक्षा उपकरण केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। वहीं हादसे के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रीकर अधिकारी प्रीति पांडेय ने बताया कि जिले में संचालित सभी स्कूली वाहनों की जांच कराई जा रही है। जिन वाहनों में खामियां मिलेंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित बस की फिटनेस और दस्तावेज पूरे थे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। वहीं पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने घटना की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को भी वाहनों के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें