फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले तेज धूप, फिर हवा और बारिश ने बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शहर में शुक्रवार सुबह तेज धूप के बाद आसमान पर बादल छाए और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री पार कर रहा था। शुक्रवार को हल्की गिरावट दर्ज हुई, पर गर्माहट बनी रही। शाम की तेज हवा से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने पश्चिमी विक्षोभ को इस बदलाव का कारण बताया। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पर अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 रहा। गंगानगर में 287, जयभीम नगर में 224, पल्लवपुरम में 144, बेगमपुल में 221 और दिल्ली सड़क पर 219 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें