फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रथम डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में प्रथम डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण देते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। प्रथम डिजिटल जनगणना के तहत एएस इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। प्रशिक्षण अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह के निर्देशन में संचालित है। प्रशिक्षण 20 से 22 अप्रैल तक प्रदान किया जाएगा। इसके लिए डिजिटल बोर्ड द्वारा मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना 22 अप्रैल से 20 जून तक की जाएगी। प्रगणक को प्रशिक्षण में यूजर मैनुअल का अध्ययन और एचएलओ एप का क्रियान्वयन सिखाया गया।
विज्ञापन

एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का लेआउट बनाना सिखाया कि किस प्रकार प्रगणक एवं सुपरवाइजर को संबंधित क्षेत्र में जाकर मकान की गणना करनी है। जिसके अंतर्गत भवनों एवं जनगणना मकान का नंबर देना एवं नगरीय नक्शा तैयार करना सिखाया। प्रशिक्षण में निशिकांत शर्मा, पुनीत चौधरी, रोहित, वरुण शर्मा, अमनदीप बिश्नोई, बृजेश, सचिन, नरेश आदि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया। विशेष रूप से लखन सिंह, कुणाल, अनिल कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें