शुक्रवार रात पिंकी मां बनी तो पूरे परिवार में खुशी छा गई। इससे पहले पिंकी को दो बेटियां घर में ही नार्मल डिलीवरी से हुई थी। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ सुशील कुमार ने दावा किया कि आयुष्मान योजना के तहत शुक्रवार को शहर के शांतिकेयर अस्पताल में हुआ ये आपेरशन सिजेरियन डिलीवरी का वेस्ट यूपी का पहला केस है। यदि सुभाष सरकारी अस्पताल में आता तो जिले के छह अस्पतालों में आपरेशन की सुविधा थी।
जिले में 36 हजार पात्र
एसीएमओ के अनुसार आयुष्मान योजना में जनपद में कुल 36,552 पात्र हैं। इन्हें पांच लाख रुपये का सरकार की तरफ से निशुल्क उपचार कराया जाएगा। इनमें से करीब 9800 लोगों के कार्ड बन चुके हैं। बाकी के बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
योजना के लिए अधिकृत अस्पताल
शांतिकेयर अस्पताल शामली, गंगा अमृत अस्पताल शामली, बोहरा नर्सिंग होम शामली, गेटवेल अस्पताल शामली, किरण नेत्र चिकित्सालय शामली, शामली ,कैराना, कांधला, ऊन थानाभवन और कुड़ाना सीएचसी।