फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोहली में युवक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सोमवार देर रात पोहल्ली गांव में एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई जब युवक घर से अपने फॉर्महाउस जा रहा था। बीच रास्ते यह वारदात हुई। युवक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पोहली निवासी सुनील कुमार जाटव ने बताया कि वह अपने घर से फार्म की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। सुनील का कहना है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुनील कुमार ने तुरंत थाना सरधना पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और पुलिस से दोषियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास में टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें