फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुडकी रोड पर स्कूल के बाहर छात्र भिड़े, तमंचे से फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रुड़की रोड स्थित एक स्कूल के बाहर कुछ युवकों ने छुट्टी के कक्षा 11 के एक छात्र पर हमला कर दिया। पीटने के बाद बाहरी युवकों ने छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। छात्र ने चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र अभिषेक रुड़की रोड पर स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। छुट्टी के बाद वह अपने दोस्त की स्कूटी से बाहर निकला था। इसी दौरान कुछ बाहरी युवकों ने उसक पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पीड़ित के परिजन स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। हालांकि शिक्षकों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि विवाद स्कूल के गेट के बाहर हुआ है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने दौराला निवासी दो भाइयों व उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि युवकों में मारपीट हुई है। फायरिंग का कोई मामला नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें