फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में युवक पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित युवक ने घटना के संबंध में एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मेजर अब्दुल हमीद निवासी आसिफ पुत्र लियाकत का मंदवाडी मार्ग पर स्थित सिंचाई विभाग की खंडहर कोठी के पास क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था।इस दौरान मारपीट के बाद फैसला हो गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
आसिफ बृहस्पतिवार शाम बातनौर गया था। आसिफ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद व मारपीट की शिकायत नहीं की गई थी। बृहस्पतिवार को गोली चलाने की सूचना मिली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें