फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे, कई राउंड फायरिंग, एक घायल

Mon, 06 Jan 2020 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गड़ीना में गोली लगने से घायल मनोज। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन

फलावदा क्षेत्र में गांव गड़ीना में रंजिशन दो पक्षों में चले आ रहे विवाद के चलते एक पक्ष से दर्जनों गोली चली। मारपीट में एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गांव गड़ीना में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में रंजिश है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को नामजद करते हुए घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि रविवार को दोनोें पक्षों की ओर से गण्यमान्य लोग समझौते का प्रयास कर रहे थे।

दूसरे पक्ष से फायर कर दी गई। गांव गड़ीना निवासी पूर्व प्रधान संजीव का कहना है कि दो दिन पूर्व आरोपी पक्षों के पांच लोगों ने अशोक कुमार पुत्र खेमचंद के घर में घुसकर मारपीट तथा जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अशोक ने गांव के ही मनोज, प्रमोद, विनोद, मोती, सनोज को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर रविवार को आहूत पंचायत में कई गांवों के लोग समझौते का प्रयास कर रहे थे।

आरोप है कि उसी समय दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति ने अशोक के घर पर जाकर कई राउंड गोलियां चला दीं। इससे गांव में सन्नाटा छा गया तथा लोग भयभीत हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर कर धुनाई कर दी। थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बताया कि मारपीट में एक पक्ष से मनोज पुत्र मलखान घायल हो गया। इसको पुलिस ने मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा। इस संबंध में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वहीं, दूसरे पक्ष के मनोज के भाई सनोज के मुताबिक फायरिंग दूसरे पक्ष ने की है। गोली लगने से मनोज घायल हुआ है।

पुलिस ने मवाना से जिला अस्पताल और अब आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि थानेदार द्वारा सुनवाई नहीं करने पर सीओ मवाना यूएन मिश्रा एवं एसपी देहात से मिले। वहीं, एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि मामले की अभी जानकारी हुई है। पुलिस इसी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें