फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठला में अलसुबह फायरिंग, युवक गंभीर

विज्ञापन
5डी - गांव सठला में सुबह हुई फायरिंग की घटना के बाद जांच को पहुंची फोरेसिंक टीम। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। गांव सठला में शुक्रवार देर शाम हुई फायरिंग के बाद शनिवार अलसुबह एक बार फिर बदले की चिंगारी फूट पड़ी और गोलियां चलने से गांव में सनसनी फैल गई। गोली लगने से घायल हुए आरोपी युवक फईम को परिजनों ने आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पड़े तीन खोखे बरामद कर जांच की।
विज्ञापन

सठला में माजिद एवं फईम के बीच रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे दुकान पर चाय पीने पहुंचे माजिद पर फईम ने अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। गोली माजिद को छूते हुए दुकान पर बैठे ग्रामीण शहजाद एवं आबिद को लगी थी। जिससे वे घायल हो गए थे। पीड़ित माजिद पक्ष ने आरोपी फईम आदि के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, शनिवार अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे दोस्त बाबर के घेर में जा रहे फईम पर हमलाकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद फोरेंसिक टीम के साथ सठला पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम अधिकारी वेदप्रकाश ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांचकर दीवारों पर बने छर्रों के निशान से साक्ष्य जुटाए। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन के आधार पर वीडियोग्राफी आदि की। घायल हुए फईम की मां तसलीम पत्नी खुर्शीद ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि देर शाम हुई फायरिंग की घटना आसपास लोगों द्वारा सही बताई गई। पीड़ित माजिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अलसुबह हुई घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने घायल फईम के दोस्त बाबर को हिरासत में ले लिया है।

5ए - गांव सठला में शनिवार सुबह गोली लगने से घायल फईम। (मवाना)- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें