फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राफन में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, दो बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव राफन में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इसमें पवन कुमार और उनके नौकर का बेटा शिवम बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:15 बजे वह अपने घर पर थे। उसी दौरान ग्राम निलोहा निवासी एक व्यक्ति अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर उनके घर के बाहर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पवन कुमार और शिवम पर फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें