फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइनल में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को 2-1 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की टीम ने इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। अनूपशहर में हुई प्रतियोगिता में 19 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में सीसीएसयू ने एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को 2-1 से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
फाइनल में एमएमएच कॉलेज ने शुरुआत में दबाव बनाया और पहला सेट 25-17 से जीत लिया। इसके बाद सीसीएसयू के खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-19 से अपने नाम किया। तीसरे निर्णायक सेट में सीसीएसयू ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए 15-11 से जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने सेमीफाइनल में एनसीपीई के खिलाफ जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम मैनेजर डॉ. ओमपाल सिंह सहित प्रशिक्षकों और सभी खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई दी। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें