फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में गोलीबारी: गर्ल्स हॉस्टल के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, तीन आरोपी छात्र काली सूची में

Sat, 20 Jul 2019 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से दोस्ती को लेकर मेरठ कॉलेज में गुरुवार को गोलीबारी हुई थी। शुक्रवार को हमलावरों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। वहीं कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में सिंगल गेट एंट्री का नियम लागू कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार यानी आज से छात्र छात्राएं केवल एक ही गेट से एंट्री कर सकेंगे। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि किसी तरह की राजनीति को कॉलजे परिसर के भीतर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मेरठ कॉलेज में बाहरी छात्रों का अधिक हस्तक्षेप रहता है। छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर अक्सर विवाद रहता है। छात्रसंघ चुनाव में छात्रों के दोनों गुट सक्रिय हो जाते हैं। गुरुवार को मेरठ कॉलेज गेट पर पूर्व छात्रसंघ अंकित मलिक पर हमला हुआ। एक गोली राहुल निवासी खतौली के सिर में लगी है।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि कॉलेज से ब्लैक लिस्टेड हुए अंकित ढाका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, विनीत, अक्षय यादव समेत आठ छात्र थे। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों की तलाश में शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी गई।

पुलिस ने आरोपियों के घर में जाकर तलाशी ली, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। फायरिंग करने वाले ब्लैक लिस्टेड अंकित ढाका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, अक्षय यादव, निखिल, विनीत पंवार व अंकुर पर 25-25 हजार का इनाम होगा। एसएसपी ने नामजद इन आरोपियों का रिकार्ड लालकुर्ती पुलिस से मांगा है। 

गर्ल्स हॉस्टल पर कर चुके पथराव 
मेरठ कॉलेज स्थित गर्ल्स हॉस्टल के घुसकर छात्राओं से अभद्रता व पथराव का एक मुकदमा लालकुर्ती थाने में दर्ज हुआ था। जिसमें अंकित ढाका समेत पांच युवक नामजद थे। उसके बाद एक छात्र पर जानलेवा हमले का दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज मुकदमे को खत्म करने के लिए समझौते के प्रार्थना पत्र लगाए। पुलिस ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को लेकर छात्रों में तनातनी चल रही है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर हमला हुआ है। 

इनाम घोषित करेंगे 
फायरिंग करने वाले छात्रों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। आरोपी छात्रों पर इनाम किया जाएगा। - अजय साहनी, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें