फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरूरपुर खुर्द में जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में फायरिंग के आरोपी आशीष व मनोज। पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों दोनों पक्षों के दो आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर खुर्द में बुधवार की देर रात जमीन के विवाद को लेकर आशीष और मनोेज पक्ष में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। गोली चलने की सूचना पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक लाइसेंसी रायफल व तमंचा बरामद किया है।
आशीष और मनोज के बीच जमीन को लेकर कई महीने से विवाद चला आ रहा है। बुधवार की देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गांव में फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने आरोपी आशीष और अर्जुन को हिरासत ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाइसेंसी रायफल व तमंचा कब्जे में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें