मेरठ में मोदीपुरम की ए टू जेड कॉलोनी के पास रविवार देर रात करीब एक बजे नवनीत सिंह की ट्रैक्टर एजेंसी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने गार्ड और नौकर को बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक लूट की। वे एजेंसी से बाइक, 21 हजार की नकदी, फ्रिज, चार बैट्री, एक आरो और एक तेल की बाल्टी लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं बल्कि ट्रेक्टर को भी ले जाने का प्रयास किया।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बदमाश करीब दो से तीन लाख का माल लूट ले गये। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/