फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, गार्ड को पीटा, लाखों का माल लेकर फरार

Mon, 31 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जानकारी देता घायल युवक
विज्ञापन
मेरठ में मोदीपुरम की ए टू जेड कॉलोनी के पास रविवार देर रात करीब एक बजे नवनीत सिंह की ट्रैक्टर एजेंसी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने गार्ड और नौकर को बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक लूट की। वे एजेंसी से बाइक, 21 हजार की नकदी, फ्रिज, चार बैट्री, एक आरो और एक तेल की बाल्टी लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं बल्कि ट्रेक्टर को भी ले जाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बदमाश करीब दो से तीन लाख का माल लूट ले गये। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें