फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में फिर फायरिंग, मची अफरातफरी   

Wed, 16 Aug 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में सोमवार को जाट-गुर्जर पक्ष के छात्र वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के छात्र दहशत फैलाने के लिए पार्किंग में हवाई फायरिंग करके फरार हो गए। जिसके बाद कॉलेज में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 छात्रों पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसओ लालकुर्ती बृजेश कुमार के अनुसार मेरठ कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में छात्रसंघ चुनाव लेकर काफी समय से तनातनी चल रही है। छात्र वर्चस्व को लेकर पहले हवाई फायरिंग करते हैं और फिर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराते हैं। तीन दिन पहले भी भैंसा गांव निवासी रोहन पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसका केस दर्ज हुआ था। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री पुष्पेंद्र उर्फ चीकू और राजीव खारी के बीच भी कहासुनी हुई थी। 

सोमवार को दोनों पक्षों के छात्रों के बीच गालीगलौज हो गई। दोपहर को एक पक्ष के आधा दर्जन लोग कॉलेज की पार्किंग में पहुंचे और कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। एसओ ने बताया कि पुष्पेंद्र उर्फ चीकू, रोहन कुमार, अभिषेक, राजीव खारी, रिंकू और रोहन धामा समेत 12 छात्रों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें