फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में टेलीकॉम कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर राख

Wed, 17 Jul 2019 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एक टेलीकॉम कंपनी के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इनती भयंकर थी कि देखते ही देखते आसपास के तीन गोदाम भी इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित ब्लॉसम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास के तीन गोदाम भी इसकी चपेट में आ गए। दमकल विभाग की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।

आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग लगने से गादोमों में रखा करोड़ों रुपये का माल जल गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा व एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पहुंच गए। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें