फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट, फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बे हीरालाल मोहल्ले में रविवार रात एक युवक पर शास्त्री नर्सिंग होम के समक्ष कुछ युवकों ने मिलकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं फायरिंग भी कर दी। इससे यहां भगदड़ मच गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

हीरालाल निवासी सैफुल पुत्र अतीक की रविवार रात मोबाइल फोन पर किसी से बहस हो गई। इसके बाद वह किसी काम से घर से बाहर निकला। वह शास्त्री नर्सिंग होम के समक्ष पहुंचा तो वहां पर सात युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। सैफुल ने विरोध किया तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिससे वहां से गुजर रहे ग्राम ढिकौली के कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। वहीं, पीड़ित सैफुल ने पांच नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी ने विनय कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें