संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कचहरी में सोमवार को फिर बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब एक बजे प्याऊ चौपले के पास तारों में आग लग गई थी। इस घटना के बाद रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
कचहरी में बिजली जाने की समस्या रोजाना की है। इस कारण अधिवक्ताओं को अपने काम में लगातार बाधाएं आ रही हैं। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति सही कराने का आश्वासन दिया है।