फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में खड़ी तीन बसों में लगी आग, शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में खड़ी तीन बसों में लगी आग, शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा कारण
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव नंगला जमालपुर स्थित शहीद धन सिंह कोतवाल पब्लिक स्कूल की तीन बसों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग से दो बसें जलकर राख हो गई। जबकि तीसरी बस में भी काफी नुकसान हुआ है। आग एक बस में शार्ट सर्किट होने से लगी। इसके बाद बराबर में खड़ी बसों में भी आग लग गई।
विज्ञापन

गांव नंगला जमालपुर में इंद्रकुमार का शहीद धन सिंह कोतवाल पब्लिक स्कूल है। शुक्रवार को स्कूल परिसर में तीन बसें खड़ी हुई थी। अचानक एक बस में आग की ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गई। जब तक स्कूल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे, तब उस बस से उठी आग की लपटों ने बराबर में खड़ी दूसरी बस को भी चपेट में ले लिया। बसों में उठती आग की लपटों को देख आसपास रहने वाले ग्रामीण भी स्कूल कर्मियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद करने लगे। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों बसें जलकर राख हो गई। वहीं, आग लगने के दौरान स्कूल में खड़ी तीसरी बस का भी कुछ हिस्सा आग से जल गया। बताया गया कि आग पहली बस में शार्ट सर्किट होने से लगी। जिसके बाद दो अन्य बसों ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें