फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में देररात लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
गंज बाजार में आग से दुकान में जला सामान।
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। नगर के गंज बाजार में रविवार रात बारह बजे एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र ने गंज बाजार में पूजा सामग्री व दूल्हे के सहरे व अन्य सामान की दुकान करता है। मोनू के मुताबिक वह रोजाना की तरह दुकान बंद की। देररात लोगों ने मोबाइल पर जानकारी दी कि दुकान में आग लगी है। मौके पर पर देखा तो दुकान से ऊंची लपटे उठ रहीं थी। इस दौरान फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें