फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की दुकान में आग, 12 लाख का नुकसान

Sun, 26 Feb 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लिसाड़ीगेट थाने के पास शनिवार तड़के चार बजे कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने चार लोगों पर साजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

नीचा सद्दीकनगर निवासी मो. यूसुफ पुत्र अख्तर की लिसाड़ीगेट थाने के पास मेन चौपले पर बांबे गारर्मेंट्स के नाम से दुकान है। शनिवार तड़के करीब चार बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख लोगों ने व्यापारी को फोन कर सूचना दी। व्यापारी आनन-फानन में पहुंचा और कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। व्यापारियों का कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड कुछ और मिनट नहीं पहुंचती तो आसपास की दुकान भी आग की चपेट में आ सकती थीं। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसकी चार लोगों से रंजिश चल रही है, उसे अंदेशा है कि उन्होंने ही साजिश के तहत आग लगाई है। आग से दस से 12 लाख का सामान जल गया।  वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ने कहा कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। लिसाड़ीगेट के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पत्थर उखड़ा हुआ था
दुकान के शटर के नीचे एक पत्थर उखड़ा हुआ था। पीड़ित ने कहा कि हो सकता है कि पत्थर और शटर के बीच में कपड़ा डालकर आग लगाई हो। रात में लाइट के स्विच बंद थे, ऐसे में शार्ट सर्किट से आग नहीं लग सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें