फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच लाख कीमत की पराली जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में कामधेनु डेयरी में मवेशियों के चारे के लिए रखी गई धान की पुराल में अचानक आग लग गई। आसमान छूती आग की लपटों को देखकर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में इकट्ठा हुए लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। कामयाब नहीं होने पर फायर ब्रिगेड बुलवाई गई, लेकिन तब तक पुराल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर अबरार पुत्र हाजी मिर्जा की कामधेनु नाम से डेयरी है। जिसमें सैकड़ों भैंस बंधी हुई हैं। भैंसों के चारे के लिए धान की पुराल रखी हुई थी। जिसमें मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना में पुराल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते और पुलिस को भी दी। अग्निशमन दस्ते और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। इस बीच आसमान छूती आग से सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान अबरार ने बताया कि लगभग पांच लाख रुपये की कीमत की पुराल डेयरी के भैंसों के लिए खरीद कर रखी गई थी। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिसके लिए डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जाएगा। उसके बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें