फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या साजिश... कल होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा या साजिश... कल होगा खुलासा
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के विक्टोरिया पार्क स्थित विद्युत भंडार केंद्र में लगी भीषण आग के मामले में जांच कमेटी का समय एक दिन और बढ़ गया है। अब कमेटी शुक्रवार को एमडी पीवीवीएनएल को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। यह हादसा था या साजिश, इसका खुलासा कमेटी की रिपोर्ट से होगा।
विक्टोरिया पार्क स्थित मेरठ जोन के विद्युत भंडार केंद्र में 30 दिसंबर की शाम आग लगी थी, जिसमें करोड़ों रुपये की क्षति हुई थी। 31 दिसंबर को एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निदेशक (कॉमर्शियल) ई. आईपी सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय विभागीय जांच कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी। कमेटी को यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को देनी थी। लेकिन बुधवार को ही कमेटी ने एमडी से मिलकर जांच के लिए एक दिन का समय बढ़ाने की मांग की। जिस पर एमडी ने स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों से हुई पूछताछ
जांच कमेटी बुधवार को विद्युत भंडार केंद्र पहुंची और यहां काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ की। निदेशक आईपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कई बिंदु अभी शेष हैं, जिन पर जांच किया जाना जरूरी है। शुक्रवार को कमेटी एमडी को रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन

ई. संदीप पांडेय को मिला प्रभार
इस भीषण आग में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर एमडी पीवीवीएनएल ने भंडार केंद्र के अधीक्षण अभियंता ई. आईपी सिंह को चार्जशीट देकर उनका संभल ट्रांसफर कर दिया था। जबकि अधिशासी अभियंता सहित तीन अधिकारी सस्पेंड किए गए थे। बुधवार सुबह अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) संदीप पांडेय को भंडार केंद्र का जिम्मा सौंपा गया। उनके अलावा अधिशासी अभियंता के रूप में लोकेश कुमार को तैनाती दी गई। सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति अभी होनी है। परतापुर भंडार केंद्र के भंडारी को विद्युत भंडार केंद्र से अटैच किया गया है।
जांच के मुख्य बिंदु
- आग लगने की क्या वजह रही
- आग से कितना नुकसान हुआ
- इसका कौन-कौन जिम्मेदार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें