फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गोदाम में लगी भीषण आग, दस लाख रुपये का सामान जलकर राख, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Fri, 20 Nov 2020 04:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गोदाम में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर के एल ब्लाक में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं गोदाम में रखा करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


बताया गया कि शास्त्रीनगर के एल ब्लाक निवासी विकास गर्ग का विकास गर्ग हॉस्पिटल के बराबर में चिकिन एम्पोरियम के नाम से नीचे दुकान और ऊपर गोदाम है। वहीं शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शॉट शर्किट से आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरी-तफरी मच गई। वहीं विकास गर्ग हॉस्पिटल के प्रबंधक शकील सेफी आग बुझाने का प्रयास करते हुए मामूली रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें: एक दिन की थानाध्यक्ष के तेवर देख अफसर हैरान, कृतिका को डॉक्टर तो रानी को बनना है आईपीएस, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें