फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलंजन में डेंगू से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलंजन में डेंगू से किशोरी की मौत
विज्ञापन

परिवार के तीन अन्य लोग बुखार से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कुलंजन में डेंगू की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने इनको को डेंगू होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

गांव कुलंजन निवासी मिताली (17) को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। आराम नहीं मिलने पर सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह से उसे बुखार आ रहा था। परिवार में मिताली के पिता रणपाल, राकेश, दीपांशु की बुखार से हालत खराब है। मोहल्ले के कई अन्य लोग डेंगू से पीड़ित हैं। ग्राम पंचायत में कई बार फागिंग के लिए शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद भी फागिंग नहीं कराई गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें