फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री

Sun, 23 Oct 2022 10:29 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गढ़ रोड पर रविवार रात में मुजफ्फरनगर से वापस लौट रही बरात की बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही चालक व परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
गढ़ रोड पर बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ रोड पर रविवार रात में मुजफ्फरनगर से वापस लौट रही बरात की बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही चालक व परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। आग को देख बस में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बरातियों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पास में ही पेट्रोल पंप होने के कारण जेसीबी मंगाकर बस को आगे खिसकाया। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड़ा निवासी 20 वर्षीय समद पुत्र राहत की बरात रविवार सुबह मुजफ्फरनगर के गांव दुल्हेरा में गई थी। रात के समय बरात वापस लौट रही थी। बस में करीब 55 बराती सवार थे, जिसमें महिला व बच्चे भी थे। बस जब गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर के सामने पहुंची तो अचानक से वायर में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। बस में आग लगते ही चालक व परिचालक बस को बीच सड़क पर खड़ी कर फरार हो गए। 

वहीं, बरातियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बरातियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी। काफी देर बाद मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती आग तो हो सकता था बड़ा हादसा
गढ़ रोड पर रहने वाले सुमित ने बताया कि आग लगने के बाद चालक व परिचालक बस को पेट्रोल पंप के सामने बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे। यदि आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन लोगों ने तत्काल जेसीबी को मंगाकर बस को पेट्रोल पंप से आगे सुरक्षित जगह पर
खड़ी कराया।
विज्ञापन

लोग बनाते रहे वीडियो, आग बुझाने की नहीं की किसी कोशिश
दीपावली पर्व को लेकर इस समय सड़क किनारे तक दुकाने सजी हुई है और खरीदनों की भीड़ भी उमड़ रही है। गनीमत यह रही कि बस में आग लगने से किसी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं, बस में आग लगने के बाद राहगीर व आसपास के लोग वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए, लेकिन किसी ने भी आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें