फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepawali 2022: आज से दीपोत्सव शुरू, दो दिन धनतेरस, इन चीजों की करें खरीदारी, लक्ष्मी पूजन से आएगी खुशहाली

Sat, 22 Oct 2022 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस के साथ हो रही है। इस बार धनतेरस दो दिन मनाया जाएगा। धनतेरस पर धनवंतरि का जन्म हुआ। इस दिन उपहार, सिक्के, बर्तन, गहने खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
दीपावली 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनवंतरि जयंती के साथ शनिवार को दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी से शुरू होने वाला महापर्व कार्तिक शुक्ल द्वितीया तक चलेगा। इन छह दिनों में धनतेरस शनिवार और रविवार को मनाई जाएगी। नरक चतुर्दशी, दीपावली, हनुमान जयंती सोमवार को है। मंगलवार को सूर्य ग्रहण, बुधवार को गोवर्धन और गुरुवार को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि धनतेरस का पर्व शनिवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा। 

विज्ञापन

 
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी
धनतेरस पर धनवंतरि का जन्म हुआ। इस दिन उपहार, सिक्के, बर्तन, गहने खरीदना शुभ माना जाता है। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि लक्ष्मी मां और भगवान गणेश जी की चांदी की मूर्ति खरीदने से कष्ट समाप्त हो जाते हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन भी खरीदे जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनिये के बीज, नमक, झाडू, शंख, कौढ़ी, स्फटीक का श्रीयंत्र यंत्र खरीदना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Meerut: जमीन से 20 मीटर नीचे हाथ में तिरंगा, जुबां पर 'वंदे मातरम', रैपिड की 760 मीटर लंबी पहली सुरंग तैयार

विज्ञापन

22 अक्तूबर शनिवार को खरीदारी और पूजन
त्रयोदशी तिथि आरंभ शाम 6:05 मिनट
लाभ चौघड़िया - शाम 5:45 से 7:20 (सभी तरह की खरीदारी)
शुभ चौघड़िया - रात 8:55 से 10:30 (धनवंतरि पूजन एवं खरीदारी)
वृषभ स्थिर लग्न - शाम 7:02 से रात्रि 8:58 (खरीदारी)
प्रदोष काल पूजन निषेध - शाम 6:35 से रात्रि 8:15 तक

23 अक्तूबर रविवार को खरीदारी व पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:40 से 12:27 तक (वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक्स सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी) 
लाभामृत चौघड़िया - सुबह 9:15 से 12:05 तक (लकड़ी का सामान, वाहन, सजावट का सामान)
शुभ चौघड़िया - दोपहर 1:30 बजे से 2:54 तक ( ज्वैलरी, मिष्ठान, वाहन, आभूषण, मिट्टी के बर्तन)
विजय मुहूर्त - दोपहर 1:58 से 2:43 तक (पूजन एवं खरीदारी) शेयर मार्केट, फाइनेंस (सभी तरह की खरीदारी)
गोधूलि मुहूर्त - ग्रहस्थ के पूजन मुहूर्त शाम 05:04 से 06:20 तक।
प्रदोष काल उत्तम मुहूर्त - शाम 5:44 से रात 8:16 तक (खरीदारी)
वृषभ लग्न लक्ष्मी स्थिरता के लिए पूजन  शाम 06:58  से रात 08:54 तक।
निशिता मुहूर्त शस्त्र यंत्र सिद्धि- रात्रि 11:16  से 12:07 तक।
त्याज्य राहु काल - शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक (इस समय न खरीदारी और न ही पूजन)
विज्ञापन

यंत्रों की सिद्धि से होती है धन में वृद्धि 
दीपावली और धनतेरस पर घरों में यंत्रों की स्थापना की जाती है। ये देवी-देवताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। हिंदू धर्म में बहुत से यंत्र हैं परंतु उनमें से धन प्राप्ति यंत्र सबसे लोकप्रिय यंत्र हैं। ऐसे यंत्र धन और सफलता की ऊर्जा खींचते हैं। जब स्थापित और पूजा की जाती है तो ये धन भौतिक प्राप्ति के अवसर प्रदान करते हैं। ये ज्यादातर मोटे तांबे की चादरों पर सोना और चांदी की पॉलिश के साथ उपलब्ध होते हैं। धन लाभ के लिए दीपावली की रात चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं। उस पर गेहूं से स्वास्तिक बनाएं। इनके ऊपर एक थाली रखें थाली में कुमकुम से श्री लिख कर यंत्र को उसके ऊपर रखें। यंत्र के सम्मुख धनतेरस से शुरू कर के नित्य मंत्र का 5 माला जाप कम से कम करने से धन आगमन होता है।

श्री यंत्र धन प्राप्ति के सबसे शक्तिशाली यंत्र
धन, आनंद, शांति की भावना को बढ़ाने वाला यंत्र श्री यंत्र है। इस यंत्र की आराधना करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। ये यंत्र भाग्य को मजबूत करता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाता है। सुख, शांति व आनंद प्रदान करता है। व्यापार वृद्धि यंत्र धनदाता और सर्वार्थ सिद्धिदाता होता है। कुबेर यंत्र की स्थापना से दरिद्रता का नाश होता है।

यह भी पढ़ें:Meerut: जमीन से 20 मीटर नीचे हाथ में तिरंगा, जुबां पर 'वंदे मातरम', रैपिड की 760 मीटर लंबी पहली सुरंग तैयार

बाजार में सजावटी सामान की खूब हो रही बिक्री
शहर में आबूलेन, सदर, बोम्बे बाजार, बेगमपुल सहित सेंट्रल मार्केट और शारदा रोड पर सजावटी सामान की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। दीपावली पर इस बार सजावट के लिए सिरेमिक का सामान प्रयोग किया जा रहा है। सेंट्रल मार्केट में खरीदारी कर रही सपना और शालिनी ने बताया कि इस तरह के आइटम में ग्रामीण परिवेश की झलक होती है। घर में इन्हें लगाने से सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। इसमें तीन बुद्धा सेट 800 रुपये से 2500 रुपये तक है। 

रंगीन दीपक की बाजार में मांग
दीपावली पर दीपक की सर्वाधिक डिमांड रहती है। इस बार बाजार में 12 प्रकार के डिजाइन में दीपक उपलब्ध हैं। सामान्य मिट्टी वाले दीपक के साथ 100 रुपये में भी मिट्टी का दीपक बाजार में उपलब्ध है। 11 से 101 दीपक का सेट की भी दुकानों पर अच्छी डिमांड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें