फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हेलीकॉप्टर से बुझेगी इमारतों में आग   

Tue, 19 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से आग बुझाते हुए। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जर्मन की तर्ज पर अब यूपी के चार जिलों में बड़ी इमारतों में लगी आग पर हेलीकॉप्टर से काबू पाया जाएगा। फायर ब्र्रिगेड मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद व लखनऊ में इमारतों में आग की सूचना पर तुरंत हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचेगा। फायर ब्रिगेड से इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया। हेलीकॉप्टर नोएडा में
विज्ञापन

24 घंटे तैनात रहेगा।

मेरठ में 42 ऊंची इमारतें हैं। ऐसी इमारतों में आग पर काबू पाने के लिए दो साल पहले हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन मेरठ को मिली थी, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ में तेजी से होते विकास को देखते हुए ऊंची इमारतें बन रही हैं। जिनमें आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड फेल होने लगी है। जिसको देखते हुए इन जिलों में से जर्मन और अमेरिका की तर्ज पर आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने हरी झंडी दे दी है।

नदी से भरा जाएगा पानी 
अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हेलीकॉप्टर में नदी या गंगा से पानी भरा जाएगा। इस पानी में फाइन स्प्रे (प्रेशर ज्यादा, पानी कम) का प्रयोग होगा। ताकि कम पानी में तेज हवा से आग पर जल्द काबू पाया जा सके। आपातकालीन स्थिति में ही हेलीकॉप्टर से आग बुझाने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में हेलीकॉप्टर से आग बुझाना कारगर सिद्ध होगा। 
विज्ञापन


हाई-लेवल टेक्निकल कमेटी का गठन 
चार जिलों में दो हेलीकॉप्टर मंजूर होने का प्रस्ताव पास हुआ है। जिसके लिए शासन से एक हाई लेवल टेक्निकल कमेटी का गठन किया जाएगा। जोकि हेलीकॉप्टर की देखरेख और पानी की व्यवस्था करेगी। शासन जल्द ही फायर ब्रिगेड को दोनों हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए बजट मंजूर करेगा। 

स्पेशल एपलाइचिस से जाना जाएगा हेलीकॉप्टर 
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि जर्मन और अमेरिका में बहुमंजिला इमारतों में अक्सर हेलीकॉप्टर से आग बुझाई जाती है। यहां भी इस हेलीकॉप्टर को स्पेशल एपलाइचिस के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें