फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वर्कशाप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रांसपोर्टनगर में बृहस्पतिवार रात एक वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग से काफी सामान जलकर राख हो गया। काफी संख्या में रखे टायर और अन्य सामान भी जल गया। पेट्रोल पंप से 300 मीटर की दूरी पर दिनेश कुमार की वर्कशॉप है। यहां खराद का काम होता है। बृहस्पतिवार रात को वर्कशाप बंद हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने देखा कि आग और काला धुआं निकल रहा था। टीपी नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। परतापुर फायर स्टेशन से एफएसओ बृजमोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि कुछ बॉयलर लगे हैं। इन बॉयलर को जलाने के लिए प्रथम तल पर लकड़ी इकट्ठी की गई थी। इसी लकड़ी में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें