फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूठखास की पिंकी पुंडीर का ऑडिटर पद पर चयन

विज्ञापन
रोहटा। पिंकी पुंडीर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव पूठखास निवासी पिंकी पुंडीर का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की 2023 भर्ती में ऑडिटर (लेखा परीक्षक) पद पर चयन हुआ है। वह पंचायत एवं सहकारी समिति वित्त विभाग में ऑडिटर के पद पर नियुक्त हुई हैं। पिंकी पुंडीर भाजपा नेता शालीन राणा के छोटे भाई शेखर राणा की पत्नी हैं। चयन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। पिंकी पुंडीर के चयन की खबर से गांव पूठखास सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, राहुल ठाकुर, अनंत राणा, केशव पाल, मोनू राणा, नीरज ठाकुर, रामवीर सिंह, विशाल गिरी, पवन सैनी और डिंपल ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें