जानकारी के अनुसार इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक जिम संचालित होता है, जबकि नीचे दुकानों की कतार है। आग किस कारण लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन धुंआ और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
गुरुद्वारा रोड पर स्थित इस इमारत के आसपास की अन्य बिल्डिंग्स को एहतियातन खाली कराया गया है, ताकि कोई जनहानि न हो। अभी तक की जांच में सामने आया कि यहां संचालित ठेका देसी चाप के भीतर गैस सिलिंडर लीक होने से यह हादसा हुआ है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से संपत्ति को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और दमकल टीमों की निगरानी जारी है।