फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईंख के खेत में लगी आग, 12 बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। रुहासा मार्ग पर मंगलवार को पीर के पास एक ईंख के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस आग से करीब 12 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान को साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से जांच और उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सकौती गांव निवासी किसान जयवीर के खेत को रुहासा निवासी उसमान ने ठेके पर ले रखा था। उसमान ने खेत में गन्ने की फसल उगाई थी। मंगलवार को आसपास के किसानों ने खेत से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल उसमान को सूचना दी। जब तक किसान मौके पर पहुंचा, आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। किसान उसमान के अनुसार, फसल तैयार थी और वह छिलाई कर मिल में गन्ना डालने की तैयारी कर रहा था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। किसान ने जांच और उचित मुआवजे की अपील की है। आसपास के किसानों ने भी उसमान के साथ मिलकर मुआवजे की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें