फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के हस्तिनापुर में पीएनबी बैंक में लगी आग, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 24 Mar 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने के घंटों बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
बैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना उस वक्त हुई जब सफाई कर्मी बैंक के बाहर सफाई करने के लिए पहुंचे थे, उन्होंने बैंक के बाहर धुआं और आग की लपटें निकलती देखी तो हड़कंप मच गया। उन्होंने बैंक में आग लगने की सूचना थाना पुलिस को दी। 

आग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन सूचना के घंटों बाद भी दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। थाना पुलिस लगातार आग बुझाने के प्रयास कर रही थी। उधर आग लगने की सूचना मिलते ही बैंक का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। बैंक परिसर के अंदर किसी भी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी गई। वहीं डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में हादसा: खाई में पलटी कार, महिला समेत आधा दर्जन घायल, दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था परिवार

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि आग बुझाने में और देरी होती तो आग भीषण रूप लेकर आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के दुकानदारों को भी अलर्ट कर दिया और उन्हें दुकानों से बाहर निकाल दिया। उधर बिजली विभाग और अन्य कई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बैंक में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि आग बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची, इसलिए बैंक में रखी लाखों रुपए की नगदी सुरक्षित बताई जा रही है। हालांकि बैंक में अन्य उपकरण जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें