फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल स्टोर में आग से लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
मैडिकल स्टोर में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मिल रोड स्थित राज मेडिकल स्टोर में सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मेडिकल स्टोर संचालक के अनुसार आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल निवासी आबिद की मिल रोड पर राज मेडिकल स्टोर के नाम से दवाइयों की दुकान है। लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख आबिद और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। आबिद ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे उन्हें अपनी दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुट गईं। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग न बुझाई जाती तो आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था। फिलहाल नुकसान की सूची तैयार की जा रही है, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

मैडिकल स्टोर में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। (मवाना)

मैडिकल स्टोर में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। (मवाना)

मैडिकल स्टोर में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें