फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी वाले घर में अचानक सिलेंडर फटने से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

Sat, 23 Nov 2019 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में शनिवार को एक शादी वाले घर में खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने डायल 112 को कॉल किया लेकिन आग नहीं बुझ सकी। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र के भड़ौली गांव में निवासी अमित पुत्र कालूराम के भाई की आज शाम को बारात जानी है। शादी समारोह के लिए घर में सभी मेहमान आये हुए थे। दोपहर के समय घर में मौजूद हलवाई मेहमानों के लिए खाना बना रहे थे तभी अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 

अमित ने बताया की उन्होंने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं बुझा पाए। इसके बाद डायल 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची 112 फैंटम के पुलिसकर्मियों ने भी काफी मशक्कत की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं सूचना मिलतते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें